नमस्कार दोस्तों, बर्जर पेंट्स (Berger Paints) कंपनी ने जनवरी मार्च 2023 तिमाही के परिणाम घोषित कर दिए हैं! आप सबने बर्जर पेंट्स (Berger Paints) का नाम तो सुना ही होगा! शेयर बाजार में बर्जर पेंट्स बहुचर्चित कंपनियों में से एक हैं! आज के इस लेख में हम जानेंगे बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के व्यापार के बारे में, साथ ही बात करेंगे कंपनी के साल 2022- 23 की अंतिम तिमाही के परिणाम कैसे हैं?
बर्जर पेंट्स (Berger Paints)
बर्जर पेंट्स लिमिटेड (Berger Paints limited) एक भारतीय मूल की बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो रासायनिक पदार्थ, सजावटी पेंट, औद्योगिक परिष्कृत उत्पाद, कोटिंग पेंट जैसे उत्पाद का निर्माण करती हैं! बर्जर पेंट लिमिटेड आज देश की दूसरी सबसे बड़ी पेंट कंपनी है।
बर्जर पेंट्स (Berger Paints) का इतिहास बहुत पुराना है, बर्जर पेंट की नींव साल 1760 में लुईस बर्जर ने रखी थी! कंपनी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं, जिस दौर में कंपनी का नाम और स्वामित्व में भी कई फेरबदल हुए हैं। बर्जर पेंट की स्थापना साल 1923 में कलकत्ता हुई थी। कंपनी को कॉर्पोरेट हुए 100 साल पूर्ण होने को है।
बर्जर पेंट्स (Berger Paints) साल दर साल बाजार में अपनी पहचान बनाने को मजबूत करती जा रही हैं। कंपनी के पिछले 4 – 5 वर्षा के आंकड़े देख कर कोई भी साफ कर देगा की कंपनी लगातार तेजी से अपने व्यापार को एक नई ऊंचाई पर ले जा रही हैं।
Berger Paints share price : बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड (Berger Paints India Ltd) ने पिछले एक साल के अंदर अपने निवेशकों को 71.71% का रिटर्न्स दिया हैं। कंपनी लागतार साल दर साल बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। साल 2020 में कोविड के कारण शेयर बाजार में मंदी आने के बाद भी बर्जर पेंट्स ने पिछले 5 साल में अपने शेयर होल्डर्स को 357% का रिटर्न्स दिया हैं। बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के शेयर का पिछले 5 साल का चार्ट निम्न हैं।
बर्जर पेंट (Berger Paints) के Q4 के परिणाम की प्रमुख बातें
- बर्जर पेंट्स का जनवरी मार्च 2023 तिमाही में कुल राजस्व 2458.70 करोड़ रुपए रहा हैं, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 245.77 करोड़ रुपए कम है।
- बर्जर पेंट ने साल 2022-23 की अंतिम तिमाही में ₹186.01 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है, जो की पिछली तिमाही से 7.53% कम है!
- कंपनी को जनवरी मार्च 2023 तिमाही में पिछले साल की अंतिम तिमाही के मुकाबले इस वर्ष मुनाफे में 15.56% की गिरावट देखी गई है।
- बर्जर पेंट के जनवरी मार्च 2023 तिमाही में जनवरी मार्च 2022 तिमाही के मुकाबले कुल खर्च में 13.73% की उछाल देखी गई है।
- बर्जर पेंट्स का EPS जनवरी मार्च 2023 पर 1.91% रहा है जो की पिछले तिमाही के EPS से 0.16% कम है।
बर्जर पेंट्स (Berger Paints) की शुद्ध आय
बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड साल दर साल बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। बर्जर पेंट्स आज देश की दूसरी सबसे बड़ी पेंट कंपनी बन गई है।
बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड की शुद्ध आय पिछले साल के मुकाबले निम्न हैं:-
मार्च 2022 पर | मार्च 2023 पर | वृद्धि दर |
832.95 करोड़ रुपये | 860.40 करोड़ रुपये | 3.30% |
बर्जर पेंट्स की शुद्ध आय पिछली तिमाही के मुकाबले निम्न हैं:
दिसंबर 2022 | मार्च 2023 | तिमाही पर वृद्धि |
201.17 करोड़ रुपए | 186.01 करोड़ रुपए | -15.16% |
बर्जर पेंट कंपनी की मार्च 2023 तिमाही पर दिसंबर तिमाही के मुकाबले शुद्ध आय में 15.56% की गिरावट हुई हैं।
बर्जर पेंट्स (Berger Paints) शेयर लाभांश (Dividend)
जनवरी मार्च 2023 तिमाही में बर्जर पेंट्स ने अपने शेयर होल्डर्स को ₹ 3.20 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से लाभांश (Dividend) देने की घोषणा की हैं।
बर्जर पेंट्स (Berger Paints) नेटवर्क
भारत में बर्जर पेंट्स की कुल 16 विनिर्माण इकाइयां हैं, साथ ही पोलैंड और रूस में 1-1 इकाई और नेपाल में 2 विनिर्माण इकाई स्थापित है! बर्जर पेंट्स ने बांग्लादेश, रूस, नेपाल और पोलैंड में भी अपनी पहचान बना ली है। आज 3600 से भी ज्यादा कर्मचारी बर्जर पेंट में काम कर रहे है, साथ ही बर्जर पेंट्स के पास 25000 से ज्यादा डीलर का देशव्यापी नेटवर्क मौजूद है!
FAQ- Berger Paints Q4 2023 Results
जनवरी मार्च 2023 तिमाही में बर्जर पेंट्स (Berger Paints) को कितना मुनाफा हुआ?
बर्जर पेंट्स (Berger Paints) का परिणाम ठीक ठाक ही रहा है, कंपनी ने इस तिमाही में ₹186.01 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है!
बर्जर पेंट्स (Berger Paints) का सीईओ कौन है?
अभिजीत रॉय बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के सीईओ हैं।
Q4FY2023 में बर्जर पेंट्स (Berger Paints) ने कितना लाभांश (Dividend) देने की घोषणा की?
बर्जर पेंट्स (Berger Paints) ने अपने शेयर होल्डर्स को ₹3.20 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की हैं।
बर्जर पेंट्स क्वार्टर 4 का परिणाम क्या रहा?
बर्जर पेंट्स ने इस तिमाही में ₹186.01 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जिसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 7.53% की गिरावट देखी गई है।